मुंबई, अगस्त 16 -- मुंबई में बारिश के चलते काफी परेशानी हुई। इसके चलते 350 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हुईं। वहीं, दो फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया, जबकि खराब मौसम के चलते दर्जन भर से अधिक फ्लाइट्स ने एयरपोर्ट के चक्कर काटे। मुंबई एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि शहर आने वाले 15 एयरक्राफ्ट्स शनिवार सुबह हवा में ही चक्कर काटते रहे। वहीं, दो फ्लाइट्स को नागपुर और अहमदाबाद के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह सबकुछ देर रात 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक चलता रहा। फ्लाइट्स का शिड्यूल हुआ प्रभावितफ्लाइटराडार से मिले आंकड़ों के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 283 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। वहीं, 77 फ्लाइट्स अपने तय शिड्यूल से देरी से उड़ीं। यह सारी समस्या मुंबई में हुई भारी बरसात के चलते हुई। शुक्रवार रात 1 बजे से ही मुंबई में बारिश शुरू हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.