मिर्जापुर, जनवरी 29 -- हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के केवलझर बैधा गांव निवासी दो श्रमिकों की मुंबई में एक टायर गलाने की फैक्ट्री में कार्य करते समय मंगलवार को अचानक आग लगने से जलकर मौत हो गई‌। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव घर भेजवा दिया। एम्बुलेंस से डेड बॉडी घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के केवलझर बैधा गांव निवासी भागवत विश्वकर्मा (32) गांव निवासी रघु कोल (35) के साथ मुंबई में एक पुराना टायर गलाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। मंगलवार को अचानक टायर की फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे दोनों की आग की चपेट में आने से जलकर मौत हो गई। मुंबई पुलिस दोनों का शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से घर पहुंचवाया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भागवत विश्वकर्मा को तीन लड़के हैं।पत्नी लल्ली देवी...