गिरडीह, नवम्बर 11 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के अरारी पंचायत अंतर्गत सिरमाटांड़ गांव के रहनेवाले प्रवासी उमेश यादव (36) की मुंबई में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उमेश यादव कई वर्षों से मुंबई में ड्राइविंग का काम करते थे। शनिवार शाम रोज की तरह अपनी गाड़ी पार्क करने के बाद जब वे रुम जा रहे थे, तभी पार्किंग स्थल पर ही अचानक उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बगोदर विधायक सह झारखंड विधानसभा सचेतक नागेन्द्र महतो सिरमाटांड़ पहुंचे और दिवंगत उमेश यादव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.