भदोही, फरवरी 19 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उदयकरनपुर गांव स्थित मकान को चोरों ने खंगाला। भवन स्वामी परिवार के साथ मुंबई में थे। मामले की जानकारी पर पुलिस को अवगत कराया। चोरों ने 30 लाख के आभूषण एवं 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। गांव निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी उर्फ डबलू ने पुलिस को बताया कि गत माह में परिवार में शादी थी। उस दौरान परिवार घर पर आया था। उसके बाद औरंगाबाद, महाराष्ट्र चले गए। इस बीच, मौका पाकर चोरों ने कमरों और आलमारी का ताला चटका दिया। अंदर रखे सोने के कंगन, झाला, झुमका, मांग टीका, नथिया, अंगूठी तथा चांदी की करधनी, पैजनी, पायल, लक्ष्मी जी की मूर्ति, दो जोड़ी बिछिया, थाली, नारियल, पान समेत करीब 30 लाख के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी जानकारी दो दिन पहले पड़ोसियों ने दी। मामले की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.