सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। काम करने मुंबई गए जलडेगा निवासी मुकेश प्रधान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने कि कारण मुकेश मजदूरी करने मुंबई गया था। सात दिसंबर को मुकेश प्रधान बाहर घूमने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिचितों द्वारा मुंबई के सांताक्रूज थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। इसी क्रम में उनका शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया। इधर परिजनों ने शव को वापस लाने की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...