धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद। ऑल नोबिलियंस अचीवर्स एसोसिएशन- द ग्लोबल (एएनएए-टीजी) के मुंबई अध्याय की ओर से रविवार को बांद्रा में चौथे पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह, सीएमआरआई और सिजुआ के विभिन्न बैचों के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं एक मंच पर जुटे और पुरानी यादों को साझा किया। इसे मुंबई 4.0 पुनर्मिलन समारोह नाम दिया गया। समारोह संचालन में संस्थापक सदस्य मयंक सिंह, राकेश अमित, सरिता सिंह, राजीव कुमार, जिग्नेश वोरा, श्रीनिवास झा, अमित वर्मा सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...