मैनपुरी, मार्च 9 -- श्री सरस्वती इंटर कॉलेज अजीतगंज एक बार फिर चर्चाओं में है। प्रधानाचार्य पर छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप के प्रकरण में सहायक अध्यापक का वेतन रोक दिया गया है। बीते वर्ष सितंबर माह में कॉलेज की छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। सहायक अध्यापक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण में विरोधाभास होने पर प्रधानाचार्य, प्रबंधक ने फरवरी माह का वेतन रोक दिया है। उधर इस मामले में महिला आयोग से शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता शिक्षक ने जांच समिति को शपथ पत्र देकर आरोप वापस ले लिए हैं। श्री सरस्वती इंटर कॉलेज अजीतगंज के सहायक अध्यापक अरुण प्रकाश ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की थी कि कॉलेज के प्रधानाचार्य छात्राओं से अश्लील बातें करते हैं। कॉलेज की शिक्षा का माहौल खराब हो रहा है। छात्राओं द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.