जौनपुर, जनवरी 6 -- बदलापुर। बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव प्रचार के लिए मुम्बई भाजपा संगठन की मांग पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र सोमवार सायं मुंबई रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संगठन के निर्देश पर सात जनवरी से 13 जनवरी तक मुंबई में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करूंगा। इसके पूर्व भी विधायक महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रचार कर चुके हैं। प्रबंधक को मातृ शोक जलालपुर। क्षेत्र के राष्ट्रीय इण्टर कालेज महरेव पुरेव के संस्थापक स्व. पारस नाथ सिंह की 92 वर्षीय पत्नी सावित्री सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह प्रबंधक और सपा नेता इंदु प्रकाश सिंह की माता थी। उनका अन्तिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी में हुआ। मुखाग्नि उनके सबसे छोटे पुत्र चन्द्र प्रकाश सिंह ने दिया है। वह अपने पीछे भरापूर...