बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। घना कोहरा परिवहन सेवाओं के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। दृश्यता शून्य होने से फ्लाइट ही नहीं ट्रेनों और बसों का भी संचालित प्रभावित है। शुक्रवार को कोहरा के चलते मुंबई-बरेली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। यात्री हवाई अड्डों पर बैठे इंतजार ही करते रहे। जब फ्लाइट कैंसिल का एनाउंस हुआ तो यात्रियों को पता चला। मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। ट्रेनों ने भी यात्रियों को खूब इंतजार कराया। सात-सात घंटा विलंब से ट्रेनें पहुंचीं। वहीं रोडवेज बसें की रफ्तार भी थमी रही। रात 10 बजे के बाद 65 बसों का संचालन ही नहीं हुआ। शुक्रवार को पूरे दिन कोहरे की चादर छाई रही। जिससे दिन भी बसों का संचालन प्रभावित रहा। बरेली-मुंबई फ्लाइट के 459 यात्री हुए परेशान शुक्रवार को पूरे दिन फ्लाइट को लेकर असमंजस की स्थितियां बनी रहीं। द...