दरभंगा, सितम्बर 22 -- दरभंगा। स्पाइसजेट की उड़ान सेवा लगातार बेपटरी होती जा रही है। सोमवार को दरभंगा और मुंबई के बीच विमानन कंपनी की फ्लाइट को रद्द कर दिए जाने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। मुंबई से कंपनी का विमान एसजी 115 दरभंगा एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा। इस वजह से दरभंगा से मुंबई के लिए विमान एसजी 116 भी रद्द रहा। मुंबई के अलावा दिल्ली रूट पर कंपनी की अनियमित सेवा यात्रियों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। कई जिलों से यात्री मुंबई और दिल्ली जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचते हैं। ऐन मौके पर उड़ान रद्द कर दिए जाने की सूचना मिलने पर उन्हें घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर घोषणा के बावजूद दरभंगा और बेंगलुरु के बीच विमानन कंपनी की उड़ान अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। दोनों शहरों के बीच 20 सितंबर से सेवा बहाल करने की घोषणा की ग...