नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने गुरुवार को हास्य-अभिनेता कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहकर उसका अपमान करने को लेकर चेताया। पार्टी ने कहा कि अगर यह बंद नहीं किया तो वह इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। मनसे नेता अमेय खोपकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कपिल शर्मा को यह चेतावनी दी। खोपकर पार्टी की फिल्म शाखा के प्रमुख हैं। यह चेतावनी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा के बीच मुंबई में अपने चचेरे भाई और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर जाने के एक दिन बाद आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.