कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर। रेलवे ने यात्री लोड के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 04119 हर सोमवार को 22 से 29 दिसंबर तक दो फेरे और कानपुर सेंट्रल से ट्रेन नंबर 04120 हर मंगलवार को 23 से 30 दिसंबर तक दो फेरे लेगी। कानपुर सेंट्रल से दोपहर एक बजे चलेगी। दूसरे दिन मंगलवार दोपहर 2:44 बजे एलटीटी पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 4:55 बजे रवाना होगी। बुधवार रात 8:30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। सामान्य के आठ, स्लीपर के पांच, एसी तृतीय के चार, एसी द्वितीय का एक समेत कुल 20 कोच होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...