संतकबीरनगर, फरवरी 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चार दिन पूर्व खलीलाबाद शहर से लापता छात्र मुंबई कमाने नहीं, बल्कि अपनी मम्मी से मिलने ननिहाल गया था। ममेरी बहन की मोबाइल से दोस्त को किए एक कॉल के सहारे पुलिस ने उसका पता लगाया। सोमवार की देर शाम छात्र को उसके ननिहाल के गांव रक्शा मेंहदावल से ढूंढ़ कर ले आई। लापता बेटे के मिलने की खबर सुनते ही उसके पिता के मुर्झाए चेहरे पर मुस्कान लौट आई। महुली क्षेत्र के किशुनपुर गांव के रहने वाले एलआईसी एजेंट वीरेंद्र कुमार उपाध्याय खलीलाबाद के गौसपुर में किराए के कमरे में अपने इकलौते बेटे 14 वर्षीय अनमोल के साथ रहते हैं। खलीलाबाद शहर के एक स्कूल में बेटा अनमोल कक्षा नौंवी में पढ़ता है। 12 फरवरी को बेटा अनमोल लापता हो गया था। जबकि कमरे पर बेड पर एक पत्र मिला था। जिसमें पढ़ाई में मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.