जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन होकर हावड़ा मुंबई मार्ग की आधा दर्जन ट्रेन लेट से चल रही है। इससे अन्य स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि हावड़ा से जनशताब्दी एक्सप्रेस लेट से आई जबकि, इस्पात एक्सप्रेस 3 घंटे से ज्यादा लेट पहुंचेगी। दूसरी ओर मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस, कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस, अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस और संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस 4-5 घंटे लेट चल रही है। ट्रेनों के लिए चलने से यात्रियों की दूसरे मार्ग की ट्रेन छूट जाती है लेकिन रेलवे ने कभी इधर ध्यान नहीं दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.