नई दिल्ली, मई 31 -- पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की दूसरे क्वालीफायर में वापसी हो सकती है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर रविवार को खेला जाएगा। युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स के लिए लगातार तीन मुकाबले नहीं खेले हैं और उनकी कमी टीम को खली है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले क्वालीफायर में भी नहीं खेल सके थे। पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल अंगुली की चोट के कारण लगातार लगातार मैचों से बाहर रहे हैं। लेकिन दूसरे क्वालीफायर के लिए उनके फिट होने की उम्मीद है। रेवस्पोर्ट्ज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब किंग्स का ये स्पिनर रविवार को होने वाले मैच में खेलने के लिए तैयार है। पंजाब किंग्स ने चहल पर 18 करोड़ रूपये खर्च किये थे जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे स्पिनर बने।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.