अहमदाबाद, जनवरी 29 -- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को पूरा करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए गुजरात के अहमदाबाद में 100 मीटर लम्बे 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस ब्रिज की ऊंचाई 14 मीटर और चौड़ाई 15.5 मीटर है और इसे महाराष्ट्र के वर्धा जिले की एक वर्कशॉप में बनाकर ट्रेलर्स की मदद से यहां लाया गया था। इस बात की जानकारी NHSRCL (नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से गुरूवार को एक प्रेस रिलीज में दी गई। जिसमें बताया गया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अहमदाबाद जिले में भूमिगत मेट्रो टनल के ऊपर 100 मीटर लम्बे स्टील ब्रिज का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस परियोजना के लिए राज्य में बनने वाले कुल 17 स्टील ब्रिज में से यह पूरा होने वाला 13वां स्टील ब्रिज है। अहमदाबाद जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.