नई दिल्ली, जनवरी 27 -- मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक शिशु और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो घायल महिलाओं की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि मलाड (पश्चिम) के मालवणी इलाके में भारत माता स्कूल के पास एक चॉल में सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद विस्फोट हुआ। यह घटना सुबह नौ बज कर करीब 25 मिनट पर हुई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे दो मंजिला ढांचे की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में रखे घरेलू सामान और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि सात लोग झुलस गए हैं और स्थानीय निवासियों ने उन्हें निजी अस्पतालों में पहुंचाया जहां से बाद में कुछ को नगर निकाय द्वारा संचालित चिकित्सा केंद्रों में स्थानांतरित किया गया। अधिकारी ने ब...