नई दिल्ली, फरवरी 19 -- मुंबई में मलेशिया के वाणिज्य दूतावास में कार्यरत 41 वर्षीय एक आव्रजन अधिकारी ने क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में लगभग 79 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पूर्वी क्षेत्र की साइबर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित ने घटना के लगभग डेढ़ साल बाद पुलिस से संपर्क किया और गंभीर मानसिक तनाव और सामाजिक कलंक के डर का हवाला दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2024 में पीड़ित अधिकारी ईजी प्लान नामक एक व्हाट्सएप समूह में शामिल हुए, जहां नियमित रूप से शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी साझा की जाती थी। शेयर ट्रेडिंग की बुनियादी जानकारी होने के कारण उन्हें समूह की पोस्टें विश्वसनीय लगीं। अधिकारी ने बताया कि समूह में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने एक कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया और निवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.