मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुबई, हैदराबाद और आनंद विहार के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। समस्तीपुर, रक्सौल और सहरसा से एक-एक जोड़ी ट्रेन का परिचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए होगा। वहीं, एक जोड़ी ट्रेन का परिचालन मुजफ्फरपुर और आनंद विहार, जबकि एक जोड़ी मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली और एक जोड़ी ट्रेन रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच चलाई जाएगी। यह सभी ट्रेन मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेगी। इसे लेकर पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली को लेकर मुजफ्फरपुर से और छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के परिचालन की अद्यतन जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 से नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.