मुंबई, मार्च 5 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक दिन पहले राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे से एक सरपंच के हत्याकांड के सिलसिले में इस्तीफा ले लिया था। इससे विपक्षी दलों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अब विपक्षी दलों ने बुधवार को एक महिला को परेशान करने और उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के आरोपी रहे मंत्री जयकुमार गोरे के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, गोरे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पहले ही अदालत ने बरी कर दिया है। पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले के मान विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा नेता गोरे ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री हैं। गोरे पहले कांग्रेस में थे और 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। जनवरी 2017 में उन्हें सतारा में एक महिला को अश्लील संदेश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.