रुद्रपुर, मार्च 21 -- खटीमा। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने शुक्रवार को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर मुंडेली चौराहे से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने कहा पीलीभीत रोड मुंडेली चौराहे पर खुली शराब की दुकान पर लगने वाली भीड़ से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शराब की दुकान के ठीक सामने मां काली का मन्दिर है और पड़ोस में छोटे बच्चों का हेल्प लाइन विद्यालय है। विद्यालय एवं मन्दिर के पास शराब की दुकान खोलना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार के आदेश का पालन करते हुए शराब की दुकान दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.