प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली के पहले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। एसडीओ बमरौली बीरेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि मुंडेरा गांव में बिजली चोरी की जा रही है। तड़के बिजली विभाग की टीम ने वहां पर छापामारी की। बिजली चोरी करने वालों के यहां पर वीडियोग्राफी कराई गई। 10 घरों में छह लोगों ने बिजली कनेक्शन लेने के बाद भी मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। जबकि चार घरों में बिजली का कनेक्शन न होने पर कटियामारी की गई थी। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। हंगामा करने पर पुलिस बुलाने की धमकी पर मामला शांत हुआ। अब कटियामारी करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने की तैयारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.