बस्ती, फरवरी 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी मुंडेरवा का निरीक्षण किया। दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल परिसर में उपलब्ध सेवाओं की जांच किया। टीम ने दवा वितरण कक्ष, लेबर रूम, कोल्डचेन यूनिट सहित अन्य बिदुओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने एनएम और सीएचओ सेंटर का जायजा लिया। टीम में अमरनाथ डीपीएम और उमाशंकर डीईआईसी मैनेजर शमिल रहे। जांच टीम ने कुरियार, कबरा, बोदवल, सिसवा सहित अन्य सीएचओ सेंटर और एनम सेंटरों की भी जांच किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी राजेश कुमार, डॉ़ मेहनाज गनी, डॉ़ शिप्रा शर्मा, डॉ़ अंकुर शुक्ल, डॉ़ अभिषेक यादव, समीम अख्तर, अखिलेश, शशि सिंह, सतेन्द्र कुमार, लक्ष्मी, अंबिका गौड़ आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.