बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती। जिलेभर के सभी थानों की पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। पुलिस कार्यालय के अनुसार मुंडेरवा पुलिस की टीम ने इस दौरान सबसे अधिक 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गौर थाना पुलिस ने तीन, कोतवाली, कप्तानगंज व कलवारी पुलिस ने दो-दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं परसरामपुर, रुधौली और दुबौलिया थाने की टीम ने एक-एक वारंटी का गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...