घाटशिला, अगस्त 18 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा मुंडा समाज सुसार समिति की बैठक रविवार को खंडामौदा स्थित धूमधूमकुड़िया भवन में समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुंडा समाज के उत्थान, पुनर्गठन तथा सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही समाज के सांस्कृतिक एवं आर्थिक प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सुधीर मुंडा, पंचानन मुंडा, गोपाल मुंडा, प्रेम मुंडा, राजेंद्र मुंडा, कृष्ण सिंह मुंडा, राजेंद्र सिंह मुंडा, असित सिंह, कृष्ण मुंडाबंशी मुंडा, नलिन मुंडा, सुभाष सिंह मुंडा, रमेश सिंह मुंडा, भूतनाथ मुंडा एवं शक्ति सिंह मुंडा समेत समाज के अनेकों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.