जमशेदपुर, मार्च 28 -- आदिवासी मुंडा समाज सोपोडेरा के सरहुल पूजा आयोजन समिति कोर ग्रुप की बैठक सोपोडेरा में हुई। इसमें एसडीओ द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में आदिवासी मुंडा समाज द्वारा 30 मार्च को मनाया जाने वाला प्राकृतिक पर्व सरहुल महोत्सव अब 13 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में संरक्षक राम सिंह मुंडा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उक्त तिथि को रद्द करने के कारण यह निर्णय लिया गया। मुंडा ने आदिवासी समाज के सरहुल पर्व पर प्रशासनिक रोक लगाने को आश्चर्यजनक और समझ से परे बताया। बैठक में कोर ग्रुप के राम सिंह मुंडा, प्रकाश सांडिल, रूद्र मुंडा, सुनीता नाग, महेश नाग, राज सांडिल, धन सिंह मुंडा, दुर्योधन मुंडा, विवेक मुंडा बलराम मुंडा आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...