मेरठ, फरवरी 4 -- जानीखुर्द जानी पुलिस की सोमवार रात कार सवार 25 हजारी दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बताया दोनों ने दो हफ्ते पहले मुंडाली में एक मकान में घुसकर डकैती की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर दो तमंचे, कानों की बाली, दस हजार रुपये, एक कार बरामद की है। सोमवार रात सरूरपुर थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान पुलिस को देख कार सवार बदमाशों ने अचानक गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने कार भोला झाल की ओर मोड़ दी। वायरलेस पर आई सूचना पर जानी थाना पुलिस मुस्तैद हो गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने जानी पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पूछताछ में पकड़े गए दोनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि 21 जनवरी की रात साथियों के साथ मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.