घाटशिला, जनवरी 25 -- गालूडीह। ओल गुरु रूहिदास सिंह नाथ के नाम पर सामाजिक स्कोरशिप प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुसनीगडिया में मुंडारी लिपि पर वार्षिक स्कॉलरशिप प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न किया गया। परीक्षा को लेकर दो केंद्र बनाए गए थे। इसमें एक सुसनीगडिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय और दुसरा उड़ीसा के डुकरा कालेज मयुरंभज है इस परीक्षा में उड़ीसा बंगाल और झारखंड के बच्चों ने भाग लिया। इसमें झारखंड में 55 विद्यार्थी और उड़ीसा में 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।इस परीक्षा को सम्पन्न करने में मुख्य रूप से थे।सोनाराम सिंह, बीरवर सिंह, बुधिया सिंह, उमेश चंद्र मुंडा, विपिन मुंडा,जितेंद्र मुंडा गोपीनाथ मुंडा ,बांसुकी सिंह बंकिम मुंडा, लक्ष्मी रानी मुंडा और आदित्य मुंडा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...