रुडकी, फरवरी 5 -- लंढौरा। विजिलेंस एवं ऊर्जा निगम की टीम ने 25 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा। उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी के नेतृत्व में टीम ने मुंडलाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अकबरपुर ढढेकी में 13 घरों में बिजली चोरी होते पकड़ी गई। इसके बाद टीम ने निजामपुर गांव में 12 घरों में बिजली चोरी करने के मामले पकड़े हैं। एसडीओ गुलशन बुलानी ने बताया कि जिन लोगों के यहां बिजली चोरी होते पकड़ी गई है। उनके खिलाफ मुदकमा दर्ज कराया जाएगा। टीम विजिलेंस सहायक अधिकारी धनंजय सिंह, विकास कुमार, जेई संजय कुमार, गौरव पुंडीर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.