रुडकी, जनवरी 7 -- पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले मुंडलाना गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद की गई है। पुलिस में तीन आरोपियों का चालान कर दिया है। ग्राम मुंडलाना निवासी सतीश कुमार ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण उनके घर पर गाली-गलौच करते हुए फायरिंग की थी। इससे परिवार के सदस्यों की जान को खतरा पैदा हो गया था। इस घटना से गांव मुंडलाना और आसपास के इलाकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.