पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंडन भोज के दौरान हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में कसबा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना मधुबनी थाना के काली प्रसाद यादव टोला में देर रात की बताई जा रही है। घटना को लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूचना पर मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद घायल का हाल लेने कसबा स्थित अस्पताल गए थे। परन्तु पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी वहां से निकल गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली थी कि काली प्रसाद यादव टोला में हर्ष फायरिंग में चली गोली से नागेन्द्र यादव नामक व्यक्ति घायल हो गया है। गोली उसके कान को छूती निकल गई थी। इस मामले में मुहल्ले के लोगों ने अपनी जुबान बंद कर ली है। पुलिस घायल व्यक्ति की तलाश कर रही है। म...