मुंगेर, जनवरी 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कोतवाली थानान्तर्गत बड़ी बाजार साहा एंड सन्स के बगल वाली गली निवासी 47 वर्षीय मोहम्मद मुमताज़ उर्फ कल्लू 5 जनवरी सुबह 6 बजे से लापता है, जो आज तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा इस संबंध में कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी का आवेदन मिला है। छानबीन के दौरान 5 जनवरी की सुबह वह घर के पास से ही ऑटो पर बैठा दिख रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। मोहम्मद मुमताज़ उर्फ कल्लू मिर्गियास चक में बिरयानी की दुकान चलाता है। मुमताज़ के लापता रहने पर परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। -----------------------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.