मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी), मुंगेर द्वारा मुंगेर से जिले के पर्यटक स्थल भीमबांध एवं खड़गपुर झील के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह बस सेवा कल 6 जनवरी 2026 से मुंगेर बस पड़ाव से संचालित की जाएगी। इसे मुंगेरवासियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी माना जा रहा है। ज्ञात हो कि, प्रतिष्ठान अधीक्षक द्वारा यह निर्णय बिहार विधानसभा के मुंगेर विधायक कुमार प्रणय द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में लिया गया है। विधायक ने अपने पत्र में इन प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए नियमित एवं सुगम बस सेवा के अभाव की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र बस सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, मुंगेर के प्रतिष्ठान अधीक्षक...