मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में एक बड़े शैक्षणिक और प्रशासनिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर सीनेट की बैठक के आयोजन की प्रक्रिया चल रही है, जिसे लेकर प्रशासनिक गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं। सीनेट की बैठक से पूर्व विश्वविद्यालय की सर्वोच्च कार्यकारी संस्था सिंडिकेट आयोजित की जाएगी, जिसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, सिंडिकेट वर्तमान सप्ताह में किसी भी दिन बुलाई जा सकती है। इस बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े कई अहम प्रस्तावों, नीतिगत निर्णयों और आगामी एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि, सिंडिकेट की स्वीकृति के बाद ही सीनेट बैठक की तिथि और एजेंडा को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि, महाशिवरात्रि के बाद सीनेट की ...