मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शैक्षिक अराजकता को लेकर आठ सूत्री मांगों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी विश्वविद्यालय प्रशासन के इशारे पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। सिंडिकेट सदस्य भारत सिंह जोशी ने लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उच्च स्तरीय जांच एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सीनेट सदस्य विक्की आनंद ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन बताया, जबकि प्रदेश सह मंत्री आयुषी गुप्ता ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.