मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभागों एवं 9 पीजी केंद्रों में सत्र- 2025-27 के लिए पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। विश्वविद्यालय द्वारा रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 29 जनवरी से छठी मेरिट सूची के आधार पर प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें विद्यार्थियों को 2 फरवरी तक नामांकन का अवसर दिया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छठी मेरिट सूची में कुल 204 विद्यार्थियों का चयन किया गया था, जिनके लिए 29 जनवरी से 2 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया संचालित की गई। इसके साथ ही सत्र- 2025-27 में जारी सभी मेरिट सूचियों को मिलाकर अब तक कुल 3,974 विद्यार्थियों ने पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन लिया है। इनमें कला संकाय के 3,019, विज्ञान संकाय के 823 तथा वाणिज्य संकाय के 132 विद्या...