मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। किसी भी विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ राष्ट्रीय पहचान, अनुशासन और नवाचार अनिवार्य हैं। यह मुख्य संदेश मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा। इसी संदेश की पृष्ठभूमि में मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे गरिमा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत पूर्वाह्न 9:30 बजे राजेंद्र मंच पर कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार द्वारा झंडोत्तोलन से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा 5 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया था, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.