बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट के सीनियर सदस्य बने रामाधार शर्मा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। हाईकोर्ट के आदेश पर मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध संजय महिला कॉलेज के प्रोफेसर रामाधार शर्मा को विश्वविद्यालय के सीनेट के सीनियर सदस्य के पद पर निर्वाचित कर लिया गया है। बताया जाता है कि साल 2025 के अगस्त में सीनेट के सीनियर सदस्य के पद पर चुनाव हुआ था, जिसमें मतगणना में हेर-फेर कर एक वोट से सीएनवी कॉलेज के राजाराम सिंह को निर्वाचित कर दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ रामाधार शर्मा ने कुलाधिपति के यहां वाद दायर किया था। कुलाधिपति के आदेश पर बीते 19 दिसंबर को दोबारा मतों की गिनती कराई गई तो एक वोट से रामाधार सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। कुलाधिपति के फैसले के खिलाफ तब राजाराम सिंह ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर दिया। अब हाई...