लखीसराय, मार्च 8 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर स्थित बीएनएम कॉलेज को पुनः राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा सी-ग्रेड प्रदान किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी गुरुवार की देर शाम जारी की गई। जिसको लेकर अगले दिन शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों ने एक दूसरे को बधाई एवं धन्यवाद देकर अपनी खुशी का इजहार किया। कॉलेज के प्राचार्य डा आशुतोष कुमार ने इस ऐतिहासिक क्षण पर भावुक होते हुए कहा कि, एक सपना जब साकार हो जाता है, तब लगता है कि जिन्दगी को अर्थ मिल गया है। महाविद्यालय को नैक से मूल्यांकन करवाने को लेकर हमने हर संभव प्रयास किया। सबका साथ लिया और सभी के अन्दर अंतर्निहित ऊर्जा का उपयोग किया। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, अपितु महाविद्यालय के हर उस व्यक्ति की है जिनका प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.