मुंगेर, जनवरी 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर-1, शैक्षणिक सत्र 2025-27 में नामांकन को लेकर एक बार फिर विद्यार्थियों को अवसर दिया है। विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभागों एवं पीजी सेंटरों में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए विषयवार रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसके तहत सोमवार 12 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार अब भी विभिन्न पीजी विभागों एवं सेंटरों में कुल 2478 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी 12 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था लेकिन किसी भी मेधा सूची में चयन नहीं हुआ, अथवा चयन के बावजूद नामांकन नहीं करा सके। ऐसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.