मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सभी कॉलेजों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र भेजकर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश जारी किया है। पत्र में यह निर्देश दिया गया है कि, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि, इस दिन सभी कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन, निःशुल्क जांच शिविर और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इन पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को बढ़ावा देना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को समझने में सहयोग करना है। कुछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.