मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को बिहार विधानसभा में मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय ने पेयजल की समस्याओं को लेकर सदन में प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि मुंगेर विधानसभा अंतर्गत मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं-19, 35, 36 सहित कुल 45 वार्डों में से 42 वार्डों में 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन अपूर्ण अथवा बंद हैं तथा शेष चालू नलों में ज्यादातर लीकेज अथवा अन्य कारणों से पानी की सुचारू रूप से आपूर्ति नहीं होने के कारण आम जनता को शुद्ध पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि कब तक उक्त नगर निगम अंतर्गत अपूर्ण या बंद तथा लीक कनेक्शनों की समुचित विभागीय जांच करवाकर इन्हें चालू कराते हुए जनहित में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का विचार रखती है। इस संबंध में कहा गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.