निज संवाददाता, मार्च 17 -- बिहार के मुंगेर जिले में एएसआई की मौत के बाद पुलिसवालों पर भी गाज गिरी है। मुफस्सिल थानान्तर्गत नंदलालपुर में शुक्रवार की देर शाम धारदार हथियार से हमला में घायल एएसआई संतोष कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष, शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना में तैनात महिला ओडी प्रभारी के अलावा डायल 112 पर तैनात सिपाही और चालक को निलंबित किया गया है। मुफस्सिल थाना के एसएचओ चंदन कुमार को जहां मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार द्वारा निलंबित कर दिया गया है। वहीं मुफस्सिल थाना में शुक्रवार की शाम तैनात महिला ओडी प्रभारी के अलावा डायल 112 में तैनात सिपाही और वाहन चालक को मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद द्वारा निलंबित किया गया है। डीआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.