मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुंगेर के प्रभारी मंत्री सह गन्ना उद्योग विभाग मंत्री संजय कुमार ने सुबह 09:05 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। इससे पूर्व शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया गया। समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिला पदाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। आकर्षक परेड और विभिन्न विभागों की झांकियों ने दर्शक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.