मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना, मुंगेर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 'विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026' के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में आयोजन समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. देवराज सुमन ने की। इस बैठक का विषय 'आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक' था। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की तिथि आगामी 28 फरवरी निर्धारित की गई। इसके साथ ही बैठक में पांच विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को पांच जूरी सदस्य के रूप में चयनित करने का भी निर्णय लिया गया। वहीं, मीडिया प्रचार-प्रसार, बैनर, वेबकास्टिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बताया गया कि,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.