मुंगेर, अप्रैल 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत सोमवार को मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्रों में केवल हल्की वर्षा दर्ज की गई। दिन के पहले हिस्से में तेज धूप रही, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छाने लगे। 3:00 बजे के बाद आसमान पूरी तरह से ढंक गया। शाम 6 बजे के आसपास अचानक मौसम बदला, हल्की बारिश शुरू हुई और मध्यम गति की ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद काफी देर तक बूंदाबांदी जारी रही।स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के बीच मौसम में यह ठंडक राहत लेकर आई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।हवा की अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.