मुंगेर, जनवरी 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं विभिन्न यात्राओं के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा और गति देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में 5 फरवरी 2025 को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिले के विकास के लिए 12 महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की थी। इन योजनाओं में सड़क, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, जल संसाधन और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े कई अहम कार्य शामिल थे। घोषणाओं के लगभग एक वर्ष बाद, जब इन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की पड़ताल की गई, तो यह सामने आया कि, कई परियोजनाओं पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, कुछ अंतिम चरण में हैं, जबकि कुछ योजनाएं विभिन्न कारणों से अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं। सड़क और संपर्क परियोजनाओं में दिखी प्रगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.