मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता एवं उपयोगिता साबित की है। तारापुर प्रखंड के गाजीपुर निवासी मो. इमरान उर रहमान से संबंधित है, जिन्हें इस कानून के माध्यम से उनके पिता के नाम दर्ज जमीन की जमाबंदी में सुधार का न्याय मिला है। ज्ञात हो कि, जमाबंदी सुधार को लेकर लंबे समय से परेशान इमरान ने पहले अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केंद्र, तारापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। वहां से अंतिम आदेश मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, मुंगेर में प्रथम अपील दायर की, जहां अंचल अधिकारी के स्तर से सुधार का आदेश दिया गया, लेकिन तब भी कार्रवाई नहीं हुई। लगातार न्याय की तलाश में इमरान ने अंततः डीएम, मुंगेर के समक्ष द्वितीय अपील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.