मुंगेर, दिसम्बर 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। लगभग एक सप्ताह बाद बुधवार को मुंगेर के मौसम ने करवट बदली। बुधवार को सूरज निकलने के बावजूद धूप में पिछले दिनों की तरह तेजी एवं गर्मी नहीं रही। आसमान में छाए हल्के बादल और हवा में मौजूद कुहासा के कारण सूर्य की किरणें धरती तक पूरी तरह नहीं पहुंच सकीं, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा। मुंगेर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 12 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, हल्की पश्चिमी एवं दक्षिणी-पश्चिमी हवा, जिसकी अधिकतम गति लगभग 9 किमी प्रति घंटा रही, के साथ दिनभर आसमान में छाए हल्के बादल एवं हवा में व्याप्त कुहासे ने ठंड को और बढ़ा दिया। बादल एवं कुहासा के कारण दिन भर धूप में तेजी एवं गर्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.