मुंगेर, मई 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और सुबह से ही झमाझम बारिश ने पूरे शहर को भिंगो दिया। बारिश के साथ तेज ठंडी पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप निकलने से थोड़ी उमस एवं गर्मी महसूस जरूरी, लेकिन यह बहुत परेशान करने वाली नहीं थी। मौसम विभाग ने, 24 घंटों में करीब 65 मिमी वर्षा होने की संभावना जताया है। इसके साथ ही वर्षा के दौरान 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली पूर्वी हवाओं के चलने का भी अनुमान किया है। सुबह में तो आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे सूर्य की तेज किरणें धरती तक नहीं पहुंच सकीं और लोगों ने मौसम का भरपूर आनंद लिया। यह इसकी लगभग सुबह से दोपहर तक बनी रही। बारिश...